Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 04:40 PM
राजपुरा-सरहिंद रोड के पास सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई।
राजपुरा(स.ह.): राजपुरा-सरहिंद रोड के पास सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार न्यू दशमेश नगर निवासी कश्मीर सिंह एक्टिवा से सरहिंद बाईपास के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।