मोदी कैबिनेट की इस मंत्री के पास है सबसे ज्यादा सोना, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 02 Dec, 2015 01:19 PM

harsimrat kaur badal gold jewellery

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से सोने को घर की बजाय बैंक में रखकर ब्याज कमाने की अपील करते रहे लेकिन उनके अपनी ही कैबिनेट के मंत्रियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

जालंधर/नर्इ दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से सोने को घर की बजाय बैंक में रखकर ब्याज कमाने की अपील करते रहे लेकिन उनके अपनी ही कैबिनेट के मंत्रियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 

सूचना का अधिकार (आर.टी.आई.) कानून 2005 के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.) द्वारा उजागर की गई जानकारी के अनुसार मंत्रियों और उनके परिजनों के पास करीब 43,664 ग्राम से भी ज्यादा सोना है। सूची अनुसार कैबिनेट मंत्री और बादलों की बहू सबसे आगे है।
 
खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने तथा परिवार के पास मौजूद सोने की कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपए बताई है। मौजूदा बाजार दर (करीब 2500/ग्राम) के हिसाब से सोने की मात्रा करीब 22 किलो होती है। इसके अलावा किस मंत्री के पास कितना सोना है और उसकी मौजूदा कीमत क्या है इस सूची से जान सकते है आप :-
 
केंद्रीय मंत्रियों + परिवार के पास सोना
 
नाम वजन (ग्राम) मूल्य
नरेंद्र मोदी 45 1,20,780
राजनाथ सिंह 760 24,30,000
सुषमा स्वराज 987 24,67,500*
अरुण जेतली 6,464 1,35,77,632
वेंकैया नायडू 520 13,00,000
नितिन गडकरी 2052 59,52,714
मनोहर पार्रिकर 220 6,26,340
सुरेश प्रभु 1833 48,48,285
उमा भारती 1400 35,00,000
नजमा हेपतुल्ला 700 21,00,000
रामविलास पासवान 700 20,30,000
मेनका गांधी 5883 1,47,07,456
अनंत कुमार 1050 27,45,762 
रवि शंकर प्रसाद 470 13,05,000
जे.पी. नड्डा 330 8,25,000
अनंत गीते 462 13,69,018
हरसिमरत कौर बादल 21920 5,47,99,894  
चौधरी बीरेंद्र सिंह 740 12,63,200
स्मृति ईरानी 398 9,33,535
डॉ. हर्षवर्धन 524 14,73,500

सोने का मूल्य 2500 रु पए/ग्राम माना गया

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!