पिछली बार से दोगुने अफसरों ने शुरू की सियासी पारी,जानें ऐतिहासिक पहलू

Edited By Updated: 07 Jan, 2017 11:35 AM

punjab election 2017

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषित किए उम्मीदवारों में जहां ज्यादातर पुराने नेता या उनके पारिवारिक मैंबर ही हैं।

लुधियाना (हितेश): पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषित किए उम्मीदवारों में जहां ज्यादातर पुराने नेता या उनके पारिवारिक मैंबर ही हैं। वहीं, एक रोचक पहलु यह भी है कि कई अफसरों ने भी कुर्सी छोड़कर सियासी पारी शुरू की है। जिनकी संख्या पिछली बार से दोगुनी हो गई है। इनमें वे उममीदवार भी हैं, जो 2007 व 2012 में भी सफल हो चुके हैं। जबकि कइयों को असफलता मिलने के बाद अब फिर किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं।

पहले चुनाव लड़े
* डी.एस. गुरु, आई.ए.एस. : 2012 में भदौड़ से हारने के बाद अब बस्सी पठाना से 
अकाली दल के उम्मीदवार।

* निर्मल सिंह, जस्टिस रिटा. : 2012 में बस्सी पठाना से जीते, अब चमकौर साहिब से शिअद के उम्मीदवार।

* सोम प्रकाश, आई.ए.एस. : 2009 में होशियारपुर से लोकसभा चुनाव हारे और 2012 में फगवाड़ा से विधायक बने। अब भी वहीं से दावेदार।

* एस.आर. कलेर, पी.सी.एस. : 2012 में जगराओं से जीते, अब निहालसिंह वाला से उम्मीदवार।

* परगट सिंह, आई.पी.एस. : 2012 में जालंधर कैंट से अकाली दल की टिकट पर जीते, अब कांग्रेस में शामिल होकर मांग रहे टिकट।
अजायब सिंह भट्टी, पी.सी.एस. : 2007 व 2012 में जीतने के बाद अब मलोट से कांग्रेस के उम्मीदवार।   

अब आए मैदान में 
करतार सिंह, आई.पी.एस. : तरनतारन से ‘आप’ के उम्मीदवार।
कुलदीप सिंह, आई.ए.एस. : मोगा डी.सी. के पद से इस्तीफा देकर हलका गिल से कांग्रेस के उम्मीदवार।

टी.पी.एस. सिद्धू, आई.ए.एस. : मोहाली डी.सी. का पद छोड़कर बने शिअद के उम्मीदवार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ढींडसा 
के दामाद।

सज्जन सिंह चीमा, पी.पी.एस. : सुल्तानपुर लोधी से ‘आप’ के उम्मीदवार।
डा. अमर सिंह, आई.ए.एस. : एफ.सी.आई. के चेयरमैन 
रहे और विधायक भाई की जगह रायकोट से कांग्रेस के उम्मीदवार बने। 
हरभजन सिंह, पी.सी.एस. : जंडियाला से ‘आप’ के उम्मीदवार।
हरदीप किंगरा, आई.एफ.एस. : फरीदकोट से अपना पंजाब पार्टी के उम्मीदवार।

अफसरों के रिश्तेदार भी नहीं पीछे
डी.जी.पी. रहे इजहार आलम की पत्नी फरजाना मालेरकोटला से अकाली दल की मौजूदा विधायक।
डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना पहले विधायक रही, अब मलेरकोटला से कांग्रेस उम्मीदवार।
पी.सी.एस. सतवंत सिंह के पिता दर्शन सिंह कोटफत्ता भटिंडा देहाती से मौजूदा विधायक और अब मलोट से अकाली दल के उम्मीदवार।
 डी.आई.जी. रणबीर खटड़ा के बेटे सतबीर खटड़ा को अकाली दल ने पटियाला देहाती से बनाया उम्मीदवार।
आई.ए.एस. परमपाल कौर के ससुर सिकंदर सिंह मलूका हैं रामपुरा फूल से कांग्रेस उम्मीदवार।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!