Edited By Updated: 28 Dec, 2016 12:34 PM
पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।
11 प्रतिशत लोग नहीं जानते बादल MLA भी हैं
पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। अपने हलके के विधायकों और हलके में हुए विकास के बारे में लोग कितना जानते हैं इसको लेकर पंजाब केसरी इलैक्शन डैस्क ने पंजाब की 16 प्रमुख सीटों पर सर्वे करवाया जिसमें लोगों से 10 सवाल पूछे गए और कई रोचक बातें सामने आईं। इतना ही नहीं 11 प्रतिशत लोग अपने हलके के विधायक यानि के सी.एम.प्रकाश सिंह बादल को जानते ही नहीं, 89 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें अपने विधायक के बारे में पता तो है लेकिन उसने काम क्या करवाए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इन विधानसभा हलकों में करवाया गया सर्वे
विस हलका |
विधायक |
लम्बी |
प्रकाश सिंह बादल |
मजीठा |
बिक्रम सिंह मजीठिया |
जलालाबाद |
सुखबीर बादल |
पटियाला |
परनीत कौर |
अमृतसर नार्थ |
अनिल जोशी |
जालंधर वेस्ट |
भगत चूनी लाल |
चमकौर साहिब |
चरणजीत सिंह चन्नी |
रोपड़ |
डा. दलजीत सिंह चीमा |
होशियापुर |
सुंदर शाम अरोड़ा |
पठानकोट |
अश्वनी शर्मा |
सुनाम
|
परमिंद्र सिंह ढींडसा |
कपूरथला |
राणा गुरजीत सिंह |
गिदड़बाहा |
राजा वडि़ंग |
भटिंडा |
सरुप सिंगला |
बरनाला |
केवल सिंह |
मोहाली |
बलवीर सिंह सिद्धू |
रोचक तथ्य
1-- 36.88 प्रतिशत लोग 5 वर्ष में कभी अपने विधायक के पास किसी काम को लेकर नही गए।
2--48 प्रतिशत लोगों ने कहा गठबंधन सरकार के कारण कांग्रेस विधायक काम नहीं करवा पाए।
3--10 प्रतिशत लोगों को मालूम ही नहीं कि उनके हलके की समस्याएं कौन सी हैं।
ये पुछे गए सवाल
1: आप अपने विधायक को जानते हैं?
2: विधायक हलके में कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आए?
3: विधायक ने इलाके में कोई बड़ा काम किया?
4: एरिया की सबसे बड़ी समस्या हल हुई?
5: विधायक के पास काम को गए तो काम हुआ?
6: विधायक समस्याएं सुनने आपके इलाके में आते हैं?
7: विधायक के विरोधी उम्मीदवार को जानते हैं?
8: आपको कभी विधायक से काम पड़ा?
9:अपोजीशन का कैंडीडेटसुख-दुख में काम आता है?
10: विधायक ने हलके में विकास के काम करवाए?