खन्ना विधानसभा सीट: यहां से थे 2 कैबिनेट मंत्री, लेकिन आज तक नहीं बन सका जिला

Edited By Updated: 01 Jan, 2017 02:05 PM

khanna constituency

पंजाब विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं ऐसे में खन्ना वासियों को इस बार भी सरकार से कोई कासी उम्मीद नहीं है क्योंकि इससे पहले जिला बनाने और सीवरेज प्रोजैक्ट देने के नाम पर छलने के 5 साल और गुजर गए।

खन्नाः पंजाब विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं ऐसे में खन्ना वासियों को इस बार भी सरकार से कोई कासी उम्मीद नहीं है क्योंकि इससे पहले जिला बनाने और सीवरेज प्रोजैक्ट देने के नाम पर छलने के 5 साल और गुजर गए। कभी पंजाब की सियासत का केंद्र रहे खन्ना विधानसभा क्षेत्र में 1992 की कांग्रेस सरकार में दो कैबिनेट मंत्री थे। शमशेर सिंह दूलो खन्ना से जीते थे, जबकि खन्ना के ही रहने वाले करम सिंह गिल समराला से जीत कर कैबिनेट में गए थे। पड़ोस के पायल विधानसभा से जीत बेअंत सिंह सी.एम. बने लेकिन, जिला बनाने, सीवरेज प्रोजैक्ट, लड़कों के सरकारी स्कूल, सरकारी कालेज से लेकर कई ऐसी सुविधाएं हैं, जिनका इंतजार आज भी खन्नावासियों को है। अकेले शहर की ही करीब एक तिहाई आबादी सीवरेज और वाटर सप्लाई जैसी मूल सुविधाओं से वंचित है। इसके अलावा ही कई छोटी-छोटी समस्याएं लोगों को परेशान किए हुए हैं।

1962 से लाकर 2012 तक इस सीट पर 6 बार कांग्रेस, 5 बार अकाली दल और 1 बार रिपब्लिक पार्टी आॅफ इंडिया (आर.पी.आई.) का कब्जा रहा। सरकारें आईं और गई, लेकिन खन्ना के हालत नहीं सुधरे। इस सीट के अधीन खन्ना शहर के अलावा 67 गांव आते हैं। मूल रूप से शहरी माने-जाने वाली इस सीट में शहर में ही विकास दिखाई नहीं देता। इस वक्त पूर्व सी.एम. बेअंत सिंह के पोते गुरकीरत सिंह कोटली (कांग्रेस ) यहां से विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने शिअद के रणजीत सिंह तलवंडी को 7278 वोटों से हराया था। हलके में कुल 1 लाख 56 हजार 474 वोटर हैं। कांग्रेस से गुरकीरत सिंह कोटली, शिअद से रणजीत सिंह तलवंडी फिर आमने-सामने हैं। आप से अनिल दत्त फल्ली की आमद ने मुकाबले को तिकोना बना दिया है।


सरकार बनाने को लेकर किए जा रहे ये वादे
गुरकीरत सिंह कोटली
विधायक कोटली का कहना है कि खन्ना को जिला बनाने की मांग सालों से है। सरकार बनते ही पहला काम यही करेंगे। सौ फीसदी सीवरेज और वाटर सप्लाई की सुविधा शहर को दिलाएंगे। ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बनी है। इसके लिए प्लान तैयार कर अमल में लाया जाएगा।

रणजीत सिंह तलवंडी
शहर को सौ फीसदी सीवरेज, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइटों की सुविधा दिलाएंगे।
 इलाके को सरकारी काॅलेज की जरूरत है। अगला मकसद वही है।
 शहर में पार्किंग स्पेस और पार्कों का निर्माण कराएंगे।

अनिल दत्त फल्ली
शहर में 100 फीसदी सीवरेज, वाटर सप्लाई और सड़कों-गलियों को सुविधा देंगे।
 सेहत व शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है। सरकारी काॅलेज खुलेंगे। मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे। शहर को साफ-बना माॅडल सिटी के रूप में पेश करना है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!