लाहौर जेल में हुआ था पंजाब की इस पूर्व सीएम का जन्म, पिता के कहने पर आई थी राजनीति में

Edited By Updated: 01 Jan, 2017 03:39 PM

former cm rajinder kaur bhattal

महिलाओं को राजनीति में लाने की मुहिम देश की आजादी की लड़ाई के दौर से ही चल रही है। आज के समय में कई महिलाएं अलग-अलग राज्यों में नेतृत्व भी प्रदान कर रही हैं।

जालंधरः  महिलाओं को राजनीति में लाने की मुहिम देश की आजादी की लड़ाई के दौर से ही चल रही है। आज के समय में कई महिलाएं अलग-अलग राज्यों में नेतृत्व भी प्रदान कर रही हैं। साथ ही, केंद्र की मौजूदा सरकार में भी कई महिलाओं की भागीदारी है। पंजाब में भी कई ऐसी महिला नेत्रियां हैं, जो अपने राजनीतिक कौशल से अपने इलाकों का विकास कर रहीं है। पंजाब के विधानसभा में कुल 117 विधायक हैं। अगर पंजाब की असेंबली पर नजर दौड़ाई जाए तो इनमें से एक ऐसी महिला नेता है जिनका जन्म ही जेल में हुआ। जी हां हम बात कर रहे हैं रजिंदर कौर भट्ठल की। वह 1996 में पंजाब की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में अब तक 8 महिला मुख्यमंत्री हुईं हैं जिनमें रजिंदर कौर भट्ठल का भी एक नाम है। वह पंजाब कांग्रेस की एक कद्दावर नेता हैं। पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल वर्तमान समय में नेता प्रतिपक्ष हैं। 1972 से राजनीति में सक्रिय रजिंदर कौर कहती हैं कि राजनीति में आने की उनकी इच्छा नहीं थी, मगर पिता के जोर देने पर वो राजनीति में आईं और आज इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं।

स्वतंत्रता सेनानी बाबा हीरा सिंह भट्ठल की बेटी रजिंदर के जन्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है। इनका जन्म लाहौर  जेल में 1945 में हुआ। हीरा सिंह भट्ठल आजादी की लड़ाई में सक्रिय थे और ब्रिटिश हुकूमत के विरोध के कारण वह कई बार जेल भी जा चुके थे। रजिंदर के जन्म के समय  भी हीरा सिंह जेल में ही थें। उन्हीं के साथ उनकी पत्नी को जेल भेज दिया गया। हीरा सिंह की पत्नी उस समय गर्भवती थीं और जेल में ही वह एक बच्ची को जन्म देती हैं, जो बाद में पंजाब की मुख्यमंत्री बनती है।

संगरूर गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएट रजिंदर पंजाब विधानसभा की शिक्षित नेताओं में से एक हैं। बी.ए. करने के बाद उन्होंने खालसा कॉलेज से बी.एड. की डिग्री ली। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रजिंदर स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के साथ-साथ यूथ ऑर्गेनाइजेशन में भी काम कर चुकी हैं। युवा अवस्था से ही एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में इनकी पहचान बन गई थी। अपने मुख्यमंत्री काल में गरीब किसानों को मुफ्त बिजली देने के इनके फैसले की तारीफ पूरे देश में हुई थी। भट्ठल 1994 में स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा इनको जो भी पद दिया गया उसमें उन्होंने शानदार काम किया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!