Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 03:20 PM
गांव मलकवाल में एक व्यक्ति ने गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां के एस.एच.ओ. चरणजीत सिंह रंधावा ने ए.एस.आई. सकत्तर सिंह की उपस्थिति में बताया कि मृतक दलबीर सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में बताया कि...
बटाला (बेरी): गांव मलकवाल में एक व्यक्ति ने गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां के एस.एच.ओ. चरणजीत सिंह रंधावा ने ए.एस.आई. सकत्तर सिंह की उपस्थिति में बताया कि मृतक दलबीर सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसका पति दलबीर सिंह पुत्र रूढ़ सिंह निवासी गांव मलकवाल मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
21 मार्च को हम सभी खाना खाने के बाद सो गए। सुबह जब उठ कर देखा कि दलबीर सिंह ने दूसरे कमरे में जाकर गार्डर से रस्सी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। एस.एच.ओ. ने बताया कि उक्त मामले संबंधी थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस ने मनजीत कौर के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई की है।