सिद्धू की भूमिका, प्रभाव को लेकर छिड़ी चर्चाएं

Edited By Updated: 25 Jun, 2016 09:27 AM

punjab assembly ellections 2017

राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य बनने से प्रदेश इकाई से संबंधित नई

चंडीगढ़ (भारद्वाज) : राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य बनने से प्रदेश इकाई से संबंधित नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। ये चर्चाएं सिद्धू की पंजाब भाजपा में भूमिका और उनके प्रभाव को लेकर हैं।

 

सबसे अहम उनकी पत्नी व पंजाब की मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की अमृतसर पूर्वी विधानसभा की शिफ्टिंग से संबंधित अटकलों को विराम सा लग रहा है। ऐसी अटकलबाजी थी कि शिअद के साथ सीट एडजस्टमैंट में भाजपा इस सीट को बदलकर बटाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की इच्छुक है। इस बारे में कुछ बैठकों के दौरान विचार-विमर्श होने की बात भी सामने आ रही थी लेकिन अब नवजोत सिद्धू के कोर ग्रुप सदस्य बनने से यह संभावना बहुत कमजोर पड़ गई प्रतीत हो रही है।   

 

चूंकि, प्रदेश भाजपा के संबंध में होने वाले सभी फैसलों में कोर ग्रुप सदस्य होने के नाते उनकी अहम भूमिका रहेगी। इसलिए यह मुश्किल ही प्रतीत हो रहा है कि उनकी इच्छा के विरुद्ध उनकी पत्नी की सीट बदल दी जाए। इसके अलावा सिद्धू दंपति के ‘आप’ में जाने संबंधी चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।सियासी माहिरों के अनुसार एक बार पंजाब की राजनीति से बिल्कुल बाहर होने के बाद सिद्धू की यहां फिर से एंट्री करवाकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई संदेश देने की कोशिश की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!