Edited By Updated: 27 Aug, 2016 07:58 AM
क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू टैस्ट मैच वाली मुद्रा हैं। उन्हें जल्दी नहीं है। पंजाब के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी चुनाव में वक्त है।
नई दिल्ली: क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू टैस्ट मैच वाली मुद्रा हैं। उन्हें जल्दी नहीं है। पंजाब के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी चुनाव में वक्त है। इसलिए सिद्धू आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ ‘बारगेङ्क्षनग’ का खेल खेल रहे हैं।
उनके लिए भाजपा के रास्ते बंद हो चुके हैं। भाजपा के सहयोगी अकाली दल में भी उनके जाने की संभावना काफी कम है। अब उनके लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ही विकल्प बचे हुए हैं। कांग्रेस उन्हें डिप्टी सी.एम. का पद देने को लेकर गेंद उनके पाले में डाल चुकी है। इस समर में केजरीवाल के कूदने की वजह से दोनों पार्टियों के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं रह गई हैं। इसलिए सिद्धू इस समय कांग्रेस और केजरीवाल दोनों के लिए मजबूरी बने हुए हैं।
यह मजबूरी कैप्टन अमरेंद्र के बयान से भी झलकती है जिसमें वह कह रहे हैं कि सिद्धू का परिवार पुराना कांग्रेसी रहा है। जानकार बताते हैं कि सिद्धू जल्दबाजी में कोई फैसला लेकर भाजपा का निशाना नहीं बनना चाहते। अच्छी बारगेङ्क्षनग करेंगे तो भाजपा को कहने लायक होंगे कि पंजाब में उनकी हैसियत क्या है। आम आदमी पार्टी ने भी उनके लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं लेकिन वह सी.एम. पद पर आश्वस्त नहीं करना चाहती।