Edited By Updated: 28 Jul, 2016 09:55 AM
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियों की रात की नींद हराम कर दी है, चाहे वह कांग्रेस हो या आम आदमी ..
नर्इ दिल्लीः क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियों की रात की नींद हराम कर दी है, चाहे वह कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी (आप) जो राज्य में अकाली-भाजपा सरकार को बदलने के लिए जुटी हैं। सिद्धू ने अभी तक भाजपा नहीं छोड़ी है। पंजाब को बचाने के लिए सिद्धू के पास अपनी नई पार्टी बनाने का भी एक विकल्प है।
दूसरी बात यह है कि वह ‘आप’ का नेतृत्व करने में जल्दबाजी में नहीं। कारण यह है कि अगर वह ‘आप’ में शामिल होते हैं तो उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को भी अपनी विधानसभा सीट छोडऩी होगी। अकाली तुरंत उपचुनाव करवाएंगे और इस बात को यकीनी बनाएंगे कि वे सीट जीत लें। सिद्धू की पत्नी अगस्त या सितम्बर में अपनी सीट छोड़ेंगी ताकि वहां उपचुनाव न हो सके।
यही कारण है कि सिद्धू अपने अगले राजनीतिक कदम पर खामोश हैं। आर.एस.एस. भी भाजपा नेतृत्व खासकर अरुण जेतली से बहुत नाखुश है जिन्होंने सिद्धू जैसे लोकप्रिय नेता को पार्टी में बनाए रखने का प्रयास नहीं किया। सिद्धू राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में सक्षम हैं।