Edited By Updated: 01 Sep, 2016 09:21 AM
सैक्स स्कैंडल में फंसे आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप कुमार पर मचे घमासान के बीच पूर्व ‘आप’ नेता योगेन्द्र यादव ने बड़ा खुलासा किया है।
नर्इ दिल्लीः सैक्स स्कैंडल में फंसे आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप कुमार पर मचे घमासान के बीच पूर्व ‘आप’ नेता योगेन्द्र यादव ने बड़ा खुलासा किया है। योगेन्द्र ने कहा कि पंजाब गए ‘आप’ के नेता महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। इस संबंध में उनके पास 2 नेताओं के नाम हैं लेकिन सबूत नहीं है। इन नेताओं पर भी संदीप कुमार की तरह ही आरोप हैं।
उल्लेखनीय है कि महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार की एक आपत्तिजनक सी.डी. का टी.वी. चैनलों द्वारा खुलासा किए जाने के बाद केजरीवाल ने उनको मंत्री पद से हटा दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि संदीप कुमार की सी.डी. मिली है जिसमें वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए हैं। सी.डी. में संदीप की अश्ल्ली फोटो व वीडियो भी हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री सिसौदिया ने कहा कि जानकारी मिलते ही संदीप को बर्खास्त कर दिया गया।