सर्वे एक महीने पहले का, कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी: अमरेन्द्र

Edited By Updated: 14 Oct, 2016 07:37 PM

survey a month ago  the congress would win a clear majority

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इंडिया टुडे-ओ.आर.जी. द्वारा 2017 के शुरू में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को

जालन्धर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इंडिया टुडे-ओ.आर.जी. द्वारा 2017 के शुरू में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्टों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह पंजाब में अकाली दल के कुशासन के खात्मे की मात्र शुरूआत है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे लगभग एक महीने पहले किए गए थे। उस समय से लेकर अब तक कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान ‘आप’ में भी भारी सियासी गिरावट विभिन्न स्कैंडलों के कारण आई है। अगले 2 महीनों में कांग्रेस अपनी गतिविधियां और तेज करके स्वयं को और मजबूत कर लेगी। 

 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि वह सशस्त्र सेनाओं की अपगंता पैंशन को लेकर गुमराह कर रही है। उन्होंने केंद्र द्वारा अपगंता पैंशन में कोई कमी न लाने के दावे पर बोलते हुए कहा कि झूठ बोलने के लिए सीमित आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। केंद्र को सशस्त्र सेनाओं के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए जो देश की सुरक्षा व रक्षा में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 7वें वेतन आयोग के पैनल में सशस्त्र सेनाओं से एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। सरकार अपने हिसाब से आंकड़े पेश करने में लगी हुई है। वास्तविकता यह है कि अपंगता पैंशन में भारी कमी की गई है। उन्होंने कहा कि नए वेतन स्तरों से कई रैंकों के अधिकारी व जवान लाभांवित नहीं होंगे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जवान उसी समय लाभांवित होंगे जब उनका वेतन सेवा से छूटने के समय 34800+5200 होगा। इसके नीचे वाले जवानों की बेसिक पे में 30 प्रतिशत की कटौती होगी। इसी तरह से जे.सी.ओ. भी उसी समय लाभांवित होंगे जब वह 51000+5200 के दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर स्लैप सिस्टम निम्र रैंकों के लिए लाभदायक है तो फिर इसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोॢसस सहित अन्य सेवाओं पर लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेनाओं के बीच में भारत सरकार जानबूझ कर अक्रोश पैदा करने में लगी हुई है जोकि देश की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
‘आप’ द्वारा वसूले गए चंदे को लेकर कांग्रेस ने किया सियासी हमला


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!