Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 09:06 AM
यूथ अकाली दल पटियाला शहरी के प्रधान कुलविंद्र सिंह विक्की रिवाज ने आज पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा का पुतला जलाया। विक्की रिवाज ने आरोप लगाया कि सुखविंद्र सिंह गागू ने उसकी सुपारी ली थी और सुपारी लेने वाले आरोपी सी.आई.ए. स्टाफ की तरफ से...
पटियाला (बलजिन्द्र) : यूथ अकाली दल पटियाला शहरी के प्रधान कुलविंद्र सिंह विक्की रिवाज ने आज पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा का पुतला जलाया। विक्की रिवाज ने आरोप लगाया कि सुखविंद्र सिंह गागू ने उसकी सुपारी ली थी और सुपारी लेने वाले आरोपी सी.आई.ए. स्टाफ की तरफ से गिरफ्तार कर लिए गए थे। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया। इसके बाद लगातार पंजाब के कुछ सीनियर कांग्रेसी जिनमें पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा शामिल हैं गैंगस्टरों को शह दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह और पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर की तरफ से गैंगस्टरों के खात्मे के लिए दिन-रात एक किया जा रहा है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेसी चेयरमैन उन को बचाने के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं और इस में बिचौलियागिरी का काम विनोद अरोड़ा कालू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विनोद अरोड़ा कालू के.के. शर्मा का अति नजदीकी व्यक्ति है जोकि शहर में अलग-अलग स्थानों से मंथलियां भी इकट्ठी करता है।
उन्होंने कहा कि विनोद अरोड़ा कालू इस समय गुंडा टैक्स भी इकट्ठा कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से अपील की कि ऐसे गुंडा तत्वों को शह देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विक्की रिवाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक तरफ गुंडा टैक्स और मंथलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर बयानबाजी कर रही है और दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री के शहर में सरेआम गैंगस्टरों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विक्की रिवाज खुद मंथलियां इकट्ठी करने वाला अब दूसरों पर आरोप लगा रहा है : विनोद अरोड़ा कालू
कांग्रेसी नेता विनोद अरोड़ा कालू ने कहा कि गत 10 सालों में अकाली-भाजपा सरकार समय विक्की रिवाज खुद सट्टेबाजों और मंथलियां इकट्ठी करने वालों को पनाह देता रहा है और आज वह दूसरों पर आरोप लगा कर उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह गागू के परिवार वालों ने खुद आई.जी. पटियाला को शिकायत देकर विक्की रिवाज के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि विक्की रिवाज गागू की दुकान पर हमला करने गया और उसकी बाकायदा सी.सी.टी.वी. फुटेज भी है।
अपना ध्यान दूसरी तरफ दिलाने के लिए विक्की रिवाज अब ऐसी कार्रवाइयों पर उतर आया है। उन्होंने न तो कभी किसी से मंथली ली है और न ही इस मामले में किसी की मदद की है। खुद गागू का परिवार इस मामले में पुलिस अफसरों को मिल रहा है। जहां तक के.के. शर्मा का संबंध है तो वह कभी भी उसके पास इस मामले को लेकर नहीं गया।