Edited By Updated: 19 Jun, 2016 04:49 PM
गांव मवीकलां में एक व्यक्ति ने चाय बना रही ...
समाना: गांव मवीकलां में एक व्यक्ति ने चाय बना रही अपनी भतीजी पर अचानक तलवार से हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार भूपिंद्र कौर (18) पुत्री बलवंत सिंह निवासी गांव मवीकला ने बताया कि सुबह के समय उसके पिता काम पर चले गए। मां भी खेतों में चली गई। वह घर में अकेली था। उसके दादा-दादी घर से से बाहर बैठे थे। जब वह रिश्तेदारी में चाचा लगते सोनी सिंह के लिए चाय बना रही थी उसने तलवार के साथ उसपर अचानक हमला कर दिया। इसें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके द्वारा शोर मचाने पर वह फरार हो गया। इस संबंधी पुलिस का कहना है कि लड़की के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।