Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 08:12 AM
पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने पड़ते इलाके विद्या नगर करहेड़ी के एक नौजवान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में लड़के की मां महेन्दर कौर की शिकायत पर लड़के की प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में...
पटियाला (बलजिन्द्र): पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने पड़ते इलाके विद्या नगर करहेड़ी के एक नौजवान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में लड़के की मां महेन्दर कौर की शिकायत पर लड़के की प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
इस संबंधी एस.एच.ओ. सदर इंस. जसविंदर सिंह टिवाना ने बताया कि मृतक की पहचान मनदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी विद्या नगर करहेड़ी के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि उसका जिला संगरूर के बडरुखा की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था, जिसने मनदीप सिंह से 3 लाख 50 हजार रुपए लिए। जब मनदीप सिंह ने पैसे वापस मांगे तो उसने देने से साफ इंकार कर दिया, जिस कारण मनदीप सिंह परेशान रहने लगा। लड़के की मां के अनुसार उक्त लड़की से परेशान होकर मनदीप सिंह ने फंदा लेकर घर में ही आत्महत्या कर ली।