'छोटेपुर को हटाए जाने के बाद 'आप' के ठग टोले का हुआ भंडाफोड़'

Edited By Updated: 30 Aug, 2016 03:29 PM

sucha singh chhotepur aap

हलका राजपुरा के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला देहाती के प्रधान हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि आम ..

पटियाला(राजेश): हलका राजपुरा के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला देहाती के प्रधान हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा सुच्चा सिंह छोटेपुर को प्रदेश कन्वीनर पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के ठग टोले का भंडाफोड़ हो गया है। 
 
कंबोज ने कहा कि ‘आप’ के नेताओं को पंजाब के विरसे, धर्म या सभ्याचार बारे कोई जानकारी नहीं है। यही कारण है कि पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और अन्य बाहरी नेता लगातार सिख धर्म विरोधी बयान दे रहे हैं। दिल्ली में जहां ‘आप’ की सरकार ने पवित्र प्याऊ तोड़ा वहीं पार्टी के घोषणा पत्र पर हरिमंदिर साहिब की तस्वीर पर झाड़ू छाप दिया। इसके अलावा पार्टी ने अपने झूठ के पुलिंदे चुनावी मैनीफैस्टो की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब, भागवत गीता और कुरान शरीफ से की।
 
हरदयाल कंबोज ने कहा कि पार्टी के पंजाब संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर ने जो भ्रष्टाचार के गंभीर दोष लगाए हैं वह इस पार्टी का अंदरूनी मामला नहीं बल्कि अब यह सार्वजनिक मामला बन गया है। पार्टी के नेताओं पर लोक प्रतिनिधिता एक्ट 1951 के तहत तुरन्त इन तीनों पर केस दर्ज करना बनता है क्योंकि यह सारा फर्जीवाड़ा चुनाव के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बादलों के गुंडाराज से केवल कै. अमरेंद्र सिंह ही छुटकारा दिला सकते हैं। इस मौके पर विधायक कंबोज के साथ जिला कांग्रेस पटियाला देहाती के कैशियर विधान चंद विक्की गर्ग सूलर विशेष तौर पर मौजूदा थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!