Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 02:21 PM
डालिमा विहार में किराए के मकान में रह रहे छात्र के संदिग्ध अवस्था में लापता होने पर अगवा किए जाने की आशंका के चलते सिटी पुलिस ने केस
राजपुरा (निर्दोष, चावला): डालिमा विहार में किराए के मकान में रह रहे छात्र के संदिग्ध अवस्था में लापता होने पर अगवा किए जाने की आशंका के चलते सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
सिटी पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में सुनाम निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका बेटा नितिश गर्ग राजपुरा में स्थित एक कालेज में पढ़ता है और डालिमा विहार में किराए के मकान में रहता है। उन्होंने बताया कि जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो मालिक ने इसके बारे में उसके पिता अशोक कुमार को जानकारी दी। नितिश गर्ग 5 फरवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे राजपुरा से लापता हो गया। बताया जाता है कि नितिश गर्ग के पास 2 मोबाइल नंबर हैं और दोनों ही बंद आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।