Edited By Updated: 22 Jun, 2016 10:07 AM
थाना भादसों की पुलिस चौकी दंदराला ढींडसा के अधीन पड़ते गांव नौहरा में 21 वर्षीय मूक-वधीर लड़की के साथ 3-4 माह
भादसों(सेवक): थाना भादसों की पुलिस चौकी दंदराला ढींडसा के अधीन पड़ते गांव नौहरा में 21 वर्षीय मूक-वधीर लड़की के साथ 3-4 माह से दुष्कर्म होने व उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इंसानियत भी शर्मसार हो गई है।
थाना भादसों के प्रभारी धर्म देव ने बताया कि लड़की रानी (काल्पनिक नाम) की मां और बहन भी मूक-वधीर हैं। पीड़ित लड़की के कुछ भी बोल न पाने के कारण घर वालों को इस वारदात का तब पता लगा जब डाक्टर ने लड़की के 3-4 माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद उसे राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त मामले के दौरान थाना भादसों की पुलिस द्वारा 1 महिला समेत कुल 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी धर्म देव ने बताया कि डाक्टरी सबूत के लिए केस से संबंधित दोषी का डी.एन.ए. टैस्ट भी करवाया जा सकता है।