पटियाला पुलिस में बड़े स्तर पर फेर-बदल

Edited By Updated: 22 Oct, 2016 01:14 PM

punjab assembly elections 2017

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पूरे पंजाब की तरह पटियाला में पुलिस में बड़े फेर-बदल का दौर जारी है।

पटियाला (बलजिंद्र) : आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पूरे पंजाब की तरह पटियाला में पुलिस में बड़े फेर-बदल का दौर जारी है। आज पुलिस अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेर-बदल किया गया जिस में एस.पी. सिटी पटियाला दलजीत सिंह राणा को बदल कर एस.पी. (डी) फतेहगढ़ साहिब लगा दिया गया है, जब कि सतवीर सिंह अटवाल को पटियाला का नया एस.पी. सिटी नियुक्त किया गया है। 

 

इसी तरह पटियाला के एस.पी. आप्रेशन पटियाला मनजीत सिंह बराड़ को एस.पी. सिक्योरिटी और ट्रैफिक पटियाला केसर सिंह धालीवाल को एस.पी. सिक्योरिटी और ट्रैफिक फतेहगढ़ साहिब नियुक्त किया गया है। इससे पहले डी.एस.पी. सिटी-1 हरपाल सिंह की जगह कुछ दिन पहले ही डी.एस.पी. हंस राज को और एस.पी. सिटी-2 आर.एस. भुल्लर की जगह पुरुषोत्तम सिंह बल को, डी.एस.पी. समाना राजेश छिब्बर की जगह पर डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पैंथे को लगाया गया था। 

 

इसी तरह पटियाला के डी.एस.पी. दविंदर अत्री को डी.एस.पी.(डी) खन्ना नियुक्त किया गया था। गत दिवस जिले के 2 दर्जन के करीब इंस्पैक्टर, एस.आई. और ए.एस.आई. बदले गए हैं। पिछले 2 दिनों में एक तरह से जिला पुलिस की ही रूपरेखा बदल दी गई है। इंस्पैक्टरों में ज्यादातर एस.एच.ओज को बदल दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!