फिर ऊंचाइयों पर PRTC, रोजाना आमदन हुई 105 लाख के पार

Edited By Updated: 29 Aug, 2016 02:35 PM

prtc bus

घाटे में जा रही पी.आर.टी.सी. एक बार फिर ऊंचाइयों पर है और इसकी रोजाना आमदन 80 लाख से 105 लाख रुपए ..

पटियाला (जोसन) : घाटे में जा रही पी.आर.टी.सी. एक बार फिर ऊंचाइयों पर है और इसकी रोजाना आमदन 80 लाख से 105 लाख रुपए को पार कर गई है, जिससे पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों और पैंशनरों को जहां राहत मिली है, वहीं पी.आर.टी.सी. की बसों में सफर करने वालों को भी सुविधाएं मिलने लगी हैं। 

 

लगातार घाटे में जाने के कारण पंजाब सरकार ने कुछ महीने पहले सीनियर आई.ए.एस. रविन्द्र सिंह को पी.आर.टी.सी. का मैनेजिंग डायरैक्टर नियुक्त किया, जिन्होंने पी.आर.टी.सी. की गाड़ी वापस ऊंचाइयों पर ला दी है। पी.आर.टी.सी. को रोजाना आमदन 80 लाख रुपए होने के कारण पी.आर.टी.सी. के मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल रहा था और इसके पैंशनर्ज भी लगातार धरने लगा रहे थे, पर एम.डी. रविन्द्र सिंह के सख्त रवैये के कारण पी.आर.टी.सी. अब लगातार हर रोज 105 लाख के करीब कमाई कर रही है।

 

रविन्द्र सिंह ने बताया कि हमने लगातार सुधार के कदम उठाए हैं और उठाते रहेंगे जिसके चलते नतीजे सबको स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम पिछले समय में अपनी आमदन बढ़ाने के साथ-साथ पंजाब सरकार से भी 93 करोड़ रुपए लेने में सफल रहे हैं, जिस कारण 31 दिसम्बर 2015 तक सभी मुलाजिमों का ई.पी.एफ. जमा करवा दिया है। इसके साथ ही 100 प्रतिशत ग्रैच्युटी और 100 फीसदी लीव इन कैशमैंट के पैसे जमा करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 4-9-14 के इंक्रीमैंट भी लगाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!