फाटकों को ताले लगाकर बिजली कर्मचारियों ने किया निगम के मुख्य दफ्तर का घेराव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 02:31 PM

protest by the power workers

पी.एस.ई.बी. इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम की तरफ से पी.एस.पी.सी.एल., पी.एस.टी.सी.एल. पटियाला कर्मचारियों को जनवरी का वेतन और पैंशनें न मिलने के कारण आज मुख्य दफ्तर को सुबह पूर्ण तौर पर बंद करके दफ्तर का घेराव कर कामकाज ठप्प किया गया जिससे लोगों की भारी...

पटियाला (जोसन): पी.एस.ई.बी. इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम की तरफ से पी.एस.पी.सी.एल., पी.एस.टी.सी.एल. पटियाला कर्मचारियों को जनवरी का वेतन और पैंशनें न मिलने के कारण आज मुख्य दफ्तर को सुबह पूर्ण तौर पर बंद करके दफ्तर का घेराव कर कामकाज ठप्प किया गया जिससे लोगों की भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य दफ्तर के सभी कर्मचारी व अधिकारी आज सुबह 8.30 बजे से ही तीनों गेट बंद करके बाहर धरने पर बैठ गए और पावरकॉम मैनेजमैंट व पंजाब सरकार विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करने लगे।

डायरैक्टर वित्त और कमॢशयल पी.एस.पी.सी.एल. ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को बताया कि वेतन और पैंशन आज रिलीज कर दी जाएगी। समूह कर्मचारियों को वापस काम पर लौटने के लिए कहा, परंतु कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और मैनेजमैंट को चेतावनी दी कि जब तक वेतन रिलीज नहीं होता धरना समाप्त नहीं होगा। इस तरह मैनेजमैंट को मजबूर किया कि तुरंत फंड मुहैया करवा कर वेतन व पैंशनें रिलीज करवाए। फोरम के नेताओं द्वारा निगम मैनेजमैंट को चेतावनी भी दी गई कि यदि आगे के लिए भी मैनेजमैंट द्वारा वेतन-पैंशनों में देरी की गई तो इसी तरह पंजाब भर के सभी दफ्तरों का काम पूर्ण तौर पर ठप्प किया जाएगा। 

7 फरवरी को होगा मोती महल का घेराव
सांझे फोरम के नेताओं ने घोषणा की कि सांझे फोरम के आह्वान पर 7 फरवरी को बाकी पैंडिंग मांगों को लागू करवाने के लिए मुख्य दफ्तर के बाहर धरना लगाया जाएगा और मोती महल की तरफ रोष मार्च कर मोती महल का घेराव किया जाएगा।ज्वाइंट फोरम के नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए पावरकॉम मैनेजमैंट को चेतावनी दी कि यदि ज्वाइंट फोरम के साथ किए गए समझौते लागू न किए तो 7.2.18 को तीखे संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!