Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 05:43 PM
पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित महिला को गिरफ्तार किया है।
फतेहगढ़ साहिब(जज्जी):पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित महिला को गिरफ्तार किया है।
एस.पी.जांच हरपाल सिंह तथा डी.एस.पी.जांच दलजीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस चौंकी बुगा कलां के इंचार्ज बलजिन्द्र सिंह कंग के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गशत दौरान गांव राएपुर चोबदारा के पास से बिमला देवी पत्नी कुकू राम निवासी गांव कपूरगढ़ को 2 किलो भुक्की तथा 600 गोलियों सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला बिमला देवी खिलाफ पहले भी 3 नशे के मामले थाना अमलोह में दर्ज है। उसे 1 केस में सजा भी हो चुकी है। उसका पति कुकू राम खिलाफ भी 4 मामले नशे के दर्ज है। वह भी 10 वर्ष की कैद काट रहा है।