2 भगौड़े गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 12:33 PM

police arrest fugitive

पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में राम जी राम निवासी विर्क कालोनी नजदीक डी.सी. डब्ल्यू. पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में एन.आई. एक्ट के...

पटियाला (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में राम जी राम निवासी विर्क कालोनी नजदीक डी.सी. डब्ल्यू. पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है। माननीय अदालत ने राम जी राम को 29 नवम्बर 2016 को पी.ओ. करार दिया था। 

दूसरे केस में बिट्टू निवासी गांव तरखान माजरा थाना सदर समाना को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना बख्शीवाला में 6 जनवरी 2016 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज है। इस केस में बिट्टू को माननीय अदालत ने 12 जनवरी 2018 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त दोनों को गिरफ्तार करने में हवलदार जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह और दलजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!