Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 11:13 AM
सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस. दलबीर सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में 2 व्यक्तियों को 10 किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चंचल निवासी पीर कालोनी बहादुरगढ़ व शिवा निवासी रोशन कालोनी राजपुरा शामिल हैं।
पटियाला (बलजिन्द्र): सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस. दलबीर सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में 2 व्यक्तियों को 10 किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चंचल निवासी पीर कालोनी बहादुरगढ़ व शिवा निवासी रोशन कालोनी राजपुरा शामिल हैं।
इस मामले में थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एस.आई. करतार सिंह पुलिस पार्टी समेत पुरानी राजपुरा चुंगी पर मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर आते रोक कर चैक किया गया तो उनसे 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके आगे जांच शुरू कर दी है। इसी तरह सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला द्वारा ही 2 अलग-अलग केसों में 2 व्यक्तियों को दड़े-सट्टे के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पहले केस में रविंदर कुमार निवासी पुराना गड्डाखाना, आर्य समाज चौक पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. इकबाल सिंह पुलिस पार्टी समेत छोटी बारांदरी पटियाला में मौजूद थे, जहां सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति सरकारी लाटरी की आड़ में दड़े-सट्टे का काम करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। उसे गिरफ्तार करके उससे 920 रुपए बरामद किए गए, उसके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
दूसरे केस में ए.एस.आई. जोगिंदर सिंह ने महेश कुमार गोल्डी निवासी मेहर सिंह कालोनी त्रिपड़ी को दड़े-सट्टे के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डकाला सिल्वर स्टोर की बैक साइड सरकारी लॉटरी की आड़ में दड़े-सट्टे का काम करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उससे 2810 रुपए बरामद किए और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।