Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 11:34 AM
शंभु पुलिस ने नाकाबंदी दौरान 2 व्यक्तियों को 45 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
राजपुरा(हरविंद्र): शंभु पुलिस ने नाकाबंदी दौरान 2 व्यक्तियों को 45 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
थाना शंभु के इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने बताया कि एस.आई. सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी समेत एम.एच.-1 पर गांव महमूदपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार को शक के आधार पर रोक कर चैक किया तो उसमें से 2 व्यक्तियों अभय निवासी खन्ना व नीरज कुमार निवासी खन्ना को 45 ग्राम हैराइन समेत काबू किया गया। पुलिस ने कार में सवार अभय से 30 ग्राम व नीरज कुमार से 15 ग्राम हैराइन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।