Edited By Updated: 23 Sep, 2016 12:16 PM
आज पातड़ां की पैट्रोल पंप एसो. द्वारा 1 दिन के लिए पैट्रोल पंप बंद करके हड़ताल की गई।
शुतराणा/पातड़ां(अडवानी, शीशपाल) : आज पातड़ां की पैट्रोल पंप एसो. द्वारा 1 दिन के लिए पैट्रोल पंप बंद करके हड़ताल की गई। सुबह कुछ पंप मालिकों ने एसोसिएशन के साथ सहमति न दिखाते हुए अपने पंप खोले थे, पर भाईचारे द्वारा उन पंप मालिकों को मना कर हड़ताल पूरी की गई।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पातड़ां इलाके में कुछ कार सवार लुटेरों ने शहर में 2 बार लूटपाट की और फरार हो गए। सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हुई तस्वीरें भी पुलिस को दे दी गई थीं पर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। ये लुटेरे उस दिन से लगातार एक स्विफ्ट कार में सवार होकर पंजाब व हरियाणा में हर रोज वारदात कर रहे हैं।
इसी के रोष में आज पातड़ां, खनौरी, मूणक और दिड़बा में पैट्रोल पंप के मालिकों ने अपने पंप बंद करके 1 दिन की हड़ताल की। पैट्रोल पंप बंद रहने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पंप मालिकों ने चेतावनी दी कि अगर इन लुटेरों को जल्द न पकड़ा गया तो पहले वे जिला स्तरीय हड़ताल करेंगे बाद में पंजाब स्तरीय हड़ताल करेंगे।