Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 02:15 PM
गांव ककराला की नहर में से व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ-पैर उसकी ही पगड़ी से बांधे हुए थे। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह अंबाला के तौर पर हुई है।
पटियालाः गांव ककराला की नहर में से व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ-पैर उसकी ही पगड़ी से बांधे हुए थे। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह अंबाला के तौर पर हुई है।
नरिंदर का विवाह 8 साल पहले हुआ था। मगर दोनों पति-पत्नी में अक्सर ही झगड़ा रहता था। नरिंदर अपने ससुराल आया हुआ था। इसलिए लड़के के परिवार वाले ससुराल पक्ष पर कत्ल का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई कर रही है।