दिसम्बर तक शहरियों के सुपुर्द होगी राजिंद्र झील!

Edited By Updated: 22 Oct, 2016 01:14 PM

mayor corporation engineer

आखिर शाही शहर पटियाला के नगर निगम ने शहरी विरासत रजिन्द्रा झील को चालू करवाने का काम शुरू करवा दिया है।

पटियाला(राजेश): आखिर शाही शहर पटियाला के नगर निगम ने शहरी विरासत रजिन्द्रा झील को चालू करवाने का काम शुरू करवा दिया है। मौजूदा समय झील में 2 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं।


नगर निगम हर हाल में दिसम्बर महीने तक इस झील को तैयार कर इसे शहरियों के सुपुर्द करने का मन बना चुका है। यही वजह है कि मेयर अमरेंद्र सिंह बजाज व यूथ अकाली दल मालवा जोन-2 के प्रधान हरपाल जुनेजा खुद इस झील के चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को दोनों ने निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच से बैठक करके जहां शहर के तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया, वहीं मेयर निगम इंजीनियर सुभाष शर्मा व एक्सियन रजिन्द्रा चोपड़ा को साथ लेकर झील के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

राजिन्द्रा झील को नई लुक देने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। झील की दीवार का काम मुकम्मल हो गया है जबकि इसमें पत्थर लगाया जा रहा है। चारों तरफ बोल्डर पत्थर लगाए जा रहे हैं, जिससे झील की सुंदरता बढ़ेगी। इसके अलावा झील के चारों तरफ सड़क बनाई जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!