Edited By Updated: 10 Oct, 2015 02:35 PM
थाना पातड़ां के अन्तर्गत आते गांव में एक विवाहिता से उसके मायके गांव से आए युवक ने दुष्कर्म किया।
समाना(शशिपाल): थाना पातड़ां के अन्तर्गत आते गांव में एक विवाहिता से उसके मायके गांव से आए युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पातड़ां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मायका गांव का राजगिरी का काम करने वाला पप्पू नामक युवक का 6 माह पहले उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। उसने डरा-धमाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार वह कई बार घर आकर जान से मारने की धमकिया देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।
गत सायं भी उसने वही क्रम दोहराया, जिसके बाद उसने अपनी मां को घटना संबंधी बताया और थाना पातड़ां पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया। नोडल अधिकारी के अनुसार पीड़िता की मैडीकल जांच करवाई गई है। उसका स्वैप जांच हेतु लैब भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।