Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 11:44 AM
थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने बुजुर्ग महिला को अगवा करके रखने के आरोप में पुनीत कुमार पुत्र अमित लाल निवासी महिल मुबारक कालोनी संगरूर व सुरजीत कौर पुत्री कुलवंत सिंह
निवासी हरिंदर नगर पटियाला के खिलाफ 365 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया है।
पटियाला (बलजिन्द्र): थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने बुजुर्ग महिला को अगवा कर हत्या करने के आरोप में पुनीत कुमार पुत्र अमित लाल निवासी महिल मुबारक कालोनी संगरूर व सुरजीत कौर पुत्री कुलवंत सिंह निवासी हरिंदर नगर पटियाला के खिलाफ 365 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया है।
इस संबंधी विक्रमजीत सिंह गुरभजन सिंह निवासी सैक्टर-4 ए चंडीगढ़ हाल निवासी एडमिंटन कैनेडा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 जनवरी को उसे उसकी मासी जसवीर कौर ने फोन पर बताया कि उसकी माता हरभजन कौर (65) को वह कोहली स्वीट्स चौक त्रिपड़ी में छोड़ कर गई थी, जहां एक अज्ञात महिला उसे अपने साथ ले गई। बाद में शिकायतकर्ता की माता घर नहीं आई। महिला का शव गत दिवस पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।