Edited By Updated: 23 Sep, 2016 12:18 PM
यहां से 4 वर्षीय बच्चे को अगवा करने के आरोपी विनोद यादव को मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां न्यायाधीश ने उसे 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया।
मंडी गोबिंदगढ़ (सुरेश) : यहां से 4 वर्षीय बच्चे को अगवा करने के आरोपी विनोद यादव को मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां न्यायाधीश ने उसे 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एस.एच.ओ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. अमलोह पुरुषोत्तम सिंह बल्ल के नेतृत्व में 4 वर्षीय सतीश कुमार को अगवा करने वाले विनोद यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं और खन्ना, समराला, लुधियाना, सरहिंद, पटियाला, भीलवाड़ा राजस्थान आदि इलाकों में छापामारी की गई तो सहायक थानेदार सुखविंद्र सिंह की पुलिस पार्टी ने आरोपी विनोद यादव को मछली मार्कीट के नजदीक से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर विनोद यादव ने कबूल किया है कि सतीश कुमार के पिता व शिकायतकत्र्ता अमोद कुमार ने उससे 10,000 रुपए उधार लिए थे, जिनमें से 6,000 रुपए वापस नहीं किए थे। इस कारण उसने अमोद कुमार के मासूम बच्चे को अगवा कर लिया था।
एस.एच.ओ. ने बताया कि बच्चा अगवा करने के बाद विनोद यादव पर पुलिस ने दबाव बनाया तो वह बच्चे को मंडी गोबिंदगढ़ में सरहिंद नहर के समीप पीर बाबा की जगह पर सेवादार की हाजिरी में छोड़ गया था, जहां से पुलिस ने बच्चा बरामद करके उसके वारिसों के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने विनोद यादव की तलाश तेज कर दी थी।