Edited By Updated: 27 Aug, 2016 12:02 PM
यहां से नजदीकी गांव कपूरी की एक महिला और तीन बच्चों की मां ने अपने ससुर से तंग आकर अपने घर में पड़े तेल को
देवीगढ़ (भूपिंदर): यहां से नजदीकी गांव कपूरी की एक महिला और तीन बच्चों की मां ने अपने ससुर से तंग आकर अपने घर में पड़े तेल को अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। उसके पति ने इलाज के लिए उसे सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में दाखिल करवाया।
गांव कपूरी की महिला अमरजीत कौर पत्नी सुलक्खन सिंह ने अपने ससुर गुरमेल सिंह द्वारा तंग किए जाने और बुरी नजर रखने से दुखी होकर अपने आपको आग लगाने की कोशिश की। इस संबंधी जब उसके पति को पता चला तो उसने पत्नी को बचाने की कोशिश की जिससे वह आप भी झुलस गया और पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना जुल्कां पुलिस अस्पताल पहुंच गई, जहां महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर पिछले कई सालों से उसे तंग करता था और उस पर बुरी नजर रखता था। थाना जुल्कां की पुलिस ने कथित दोषी गुरमेल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।