Edited By Updated: 04 Feb, 2016 11:07 AM
गांव माहोराणा में अवैध संबंधों के कारण एक नौजवान की हत्या कर दी गई।
अमरगढ़(गुरदेव) : गांव माहोराणा में अवैध संबंधों के कारण एक नौजवान की हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी माहोराणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी बहू के कथित तौर पर हलीम खां उर्फ जग्गू के साथ अवैध संबंध थे, जिस कारण हलीम खां व उसके साथियों ने उसके लड़के कर्मजीत सिंह उर्फ काला का कत्ल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।