Edited By Updated: 22 May, 2016 11:24 AM
भादसों रोड पर भाखड़ा नहर के बख्शीवाला पुल ...
पटियाला(बलजिन्द्र) : भादसों रोड पर भाखड़ा नहर के बख्शीवाला पुल से शुक्रवार देर शाम एक प्रेमी जोड़ा एक्टिवा सहित भाखड़ा नहर में कूद गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने लड़की को नहर में से निकाल लिया, परंतु तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी, जबकि लड़के और एक्टिवा का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका था। लड़के की पहचान अमनप्रीत सिंह निवासी आदर्श नगर के तौर पर हुई, जबकि लड़की मनजीत नगर की रहने वाली थी।
थाना बख्शीवाला के एस.एस.आई. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि लड़का रामदासिया बिरादरी से था, जबकि लड़की मिस्त्री जाति की थी। शायद दोनों को डर था कि जाति न मिलने के कारण उनके परिवार दोनों के प्रेम संबंधों के लिए राजी नहीं होंगे। वह जुदा कर दिए जाएंगे।
इसी डर से लड़का-लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाई होगी। परिवार वालों के बयान लिए हैं, उनके मुताबिक उन्हें दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां आयुर्वेदिक डाक्टर है।