पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 47 लाख ठगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 11:02 AM

fraud in the name of gove job

पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में बनूड़ पुलिस ने गांव निहारसा जिला अम्बाला निवासी करम सिंह पुत्र अजमेर सिंह की शिकायत पर अर्बन स्टेट पटियाला निवासी निरपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह व रमनदीप कौर पत्नी निरपाल सिंह के...

राजपुरा (निर्दोष): पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में बनूड़ पुलिस ने गांव निहारसा जिला अम्बाला निवासी करम सिंह पुत्र अजमेर सिंह की शिकायत पर अर्बन स्टेट पटियाला निवासी निरपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह व रमनदीप कौर पत्नी निरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता करम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पटियाला के अर्बन स्टेट निवासी निरपाल सिंह व उसकी पत्नी रमनदीप से अपने बेटे को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए बात हुई जिसके बाद उक्त लोगों ने उससे 47 लाख रुपए ले लिए। बाद में उक्त आरोपियों ने न तो उसके बेटे को पुलिस में भर्ती करवाया और न ही मांगने पर रुपए वापस किए। 

इस संबंध में करम सिंह ने बताया कि अपने बेटे जगदीप सिंह को पुलिस में सब-इंस्पैक्टर के पद पर भर्ती करवाने के लिए निरपाल सिंह के मासी के लड़के लाभ सिंह द्वारा बात करते हुए सबसे पहले वर्ष 2016 में 25 लाख और बाद में 22 लाख रुपए दिए। जब उसके बाद भर्ती करवाने के लिए पत्र की मांग की तो उसने कहा कि 10 लाख रुपए और दो मैं आप को नियुक्ति पत्र लाकर देता हूं। उसके बाद 6 लाख रुपए निरपाल सिंह के खाते में आर.टी.जी.एस. करवाए पर आज तक न तो रुपए वापस किए और न ही उसके बेटे को पुलिस में भर्ती करवाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!