Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 01:18 PM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 23 लाख 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में आई.आर.डी.ए. कंपनी के मैनेजर और रीजनल हैड समेत कुल 7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस कंवलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्रीन लैहल कालोनी पटियाला की शिकायत पर दर्ज...
पटियाला (बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 23 लाख 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में आई.आर.डी.ए. कंपनी के मैनेजर और रीजनल हैड समेत कुल 7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस कंवलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्रीन लैहल कालोनी पटियाला की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
कंवलजीत सिंह की शिकायत पर आई.आर.डी.ए. मैनेजर अमित जैन, रीजनल हैड दीपक पटेल, इम्प्लाइज अंजलि, आर.के. टंडन, आर. स्वामीनाथन, राहुल मेहरा व गोवर्धन भगवान दास शामिल हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उक्त व्यक्तियों ने उसे इंश्योरैंस और पॉलिसी स्कीमें बता फ्लैट दिलाने का भ्रम देकर उससे धोखे के साथ 23,51,750 रुपए ले लिए। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ 420, 406, 467, 465, 468 और 120बी आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।