Edited By Updated: 27 Nov, 2015 05:13 PM
नाभा के गांव छींटावाला में 12 लाख रुपए के मामले को लेकर वीर सिंह नामक एक किसान का कत्ल कर दिया गया।
पटियालाः नाभा के गांव छींटावाला में 12 लाख रुपए के मामले को लेकर वीर सिंह नामक एक किसान का कत्ल कर दिया गया।
दरअसल, मृतक ने अपनी ज़मीन लक्खा सिंह नामक व्यक्ति को बेची थी, जिसका सौदा सुखवीर मौहम्मद उर्फ सोनी द्वारा करवाया गया था पर किसान के साथ बयाना करने के बावजूद उसको रुपए नहीं दिए और बाद में उसका कत्ल कर दिया गया।
किसान की पत्नी और परिवार ने सोनी पर कत्ल का आरोप लगाया और रो-रो कर इंसाफ की मांग की। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के चलते लोगों द्वारा छीटावाला चौंकी का घेराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।