Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 04:24 PM
बनूड़ शहर में गत रात्रि रंजिश के चलते हुए झगड़े में गोली चलने के कारण एक नौजवान गंभीर घायल हो गया। घायल नौजवान चंडीगढ़ के सैक्टर 32 में स्थित अस्पताल में उपचाराधीन है। ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि बनूड़ के वार्ड नं.-4 के निवासी विक्रम सिंह...
बनूड़(गुरपाल) : बनूड़ शहर में गत रात्रि रंजिश के चलते हुए झगड़े में गोली चलने के कारण एक नौजवान गंभीर घायल हो गया।
घायल नौजवान चंडीगढ़ के सैक्टर 32 में स्थित अस्पताल में उपचाराधीन है। ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि बनूड़ के वार्ड नं.-4 के निवासी विक्रम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने थाना बनूड़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत रात्रि वह 10.30 बजे शहर में स्थित नाई की दुकान से अपने बाल कटवा कर दोस्त रोहित जोशी के साथ आ रहा था, तो दविंदरपाल सिंह उर्फ लाली फोन पर गालियां देने लगा व जान से मारने की धमकियां दीं।
जब वे घर आ रहे थे तो दविंदरपाल सिंह अपने पिता अमरीक सिंह धर्मगढ़ के साथ रास्ते में खड़ा था। अमरीक सिंह ने दविंदरपाल सिंह को पिस्तौल लाने के लिए कहा। दविंदर सिंह घर से दोनाली व 12 बोर की पिस्तौल ले आया और दोनों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली विक्रम सिंह की टांग में लगी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने दविंदरपाल उर्फ लवली व उसके पिता अमरीक सिंह धर्मगढ़ के खिलाफ धारा 307, 34, 506 व आम्र्ज एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।