Edited By Updated: 25 Oct, 2016 12:17 PM
डेंगू ने आज एक महिला सहित 2 लोगों की जान ले ली। पहले मामले में शास्त्री नगर निवासी मंजू गुप्ता की डेंगू से मौत हो गई।
मंडी गोबिंदगढ़ (मग्गो): डेंगू ने आज एक महिला सहित 2 लोगों की जान ले ली। पहले मामले में शास्त्री नगर निवासी मंजू गुप्ता की डेंगू से मौत हो गई। मृतका के पति यशपाल गुप्ता एवं पुत्र शिवम गुप्ता ने बताया कि मंजू गुप्ता को करीब एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था जिसका इलाज खन्ना के एक निजी अस्पताल से करवाया जा रहा था।
इस दौरान डाक्टरों ने उसे डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की। उसकी हालत में सुधार होता न देख कर उसे लुधियाना के सत्गुरु प्रताप सिंह अस्पताल ले जाया गया जहां उसने कुछ ही घंटे के इलाज के बाद दम तोड़ दिया।
दूसरे मामले में नगर कौंसिल के पार्षद सुरेश कुमार बबली सिंगला के पिता प्रेम कुमार सिंगला (84) पुत्र बाबू राम सिंगला (लाहोरिया) का आज सायं लुधियाना के डी.एम.सी. में डेंगू से निधन हो गया। उनके पारिवारक मैंबर जोगिन्द्रपाल सिंगला चेयरमैन जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि उनके चाचा गत दो-तीन दिन से डेंगू से पीड़ित थे जिनका लुधियाना में इलाज चल रहा था। उनकी आज सायं करीब 7 बजे मृत्यु हो गई।