Edited By Updated: 17 Sep, 2016 11:50 AM
विस सत्र दौरान विधानसभा के अंदर ही रात बिताने वाली कांग्रेस अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के उतर अाई है। कल से कांग्रेस सभी ब्लॉकों में धरने दे वल्टोहा के खिलाफ धरना दे गिरफ्तारी की मांग करेगी।
चंडीगढ़ः/जालंधर(धवन): विस सत्र दौरान विधानसभा के अंदर ही रात बिताने वाली कांग्रेस अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ उतर अाई है। कल से कांग्रेस सभी ब्लॉकों में धरने दे वल्टोहा के खिलाफ धरना दे गिरफ्तारी की मांग करेगी। ये एेलान कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किया। वहीं कैप्टन ने अनाधिकारिक तौर पर जालंधर कैंट से जगबीर बराड़ को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया।
गौरतलब है कि सत्र दैरान उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साले बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता फैंकने वाले कांग्रेस विधायक त्रिलोचन सिंह ने जूता मजीठिया की तरफ नहीं बल्कि अकाली विधायक विरसा सिंह वल्टोहा पर मारने की कोशिश की थी लेकिन वे मजीठिया की तरफ चला गया था।
सिंह मुताबिक क्योंकि वह पिछड़ी जाति के साथ संबंध रखते हैं और वल्टोहा ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया था जिस कारण गुस्सा आया। त्रिलोचन सिंह मुताबिक वह हमेशा अपनी मर्यादा में रहते हैं और विधानसभा में सबका सम्मान करते हैं परन्तु आज जिस तरह का व्यवहार वल्टोहा ने किया उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता था।