Edited By Updated: 19 Jun, 2016 02:30 PM
जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना को शनिवार...
पटियाला: जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना को शनिवार को स्वास्थ्य खराब होने के चलते सरकारी राजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। चैकअप के बाद उसे फिर से केंद्रीय जेल पटियाला भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पेट में तकलीफ की शिकायत के चलते पहले केंद्रीय जेल के डाक्टर द्वारा राजोआना का चैकअप किया गया। उसकी सिफारिश पर ही राजोआना को सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में भेजा गया। जेल प्रशासन की तरफ से उसको सख्य सुरक्षा प्रंबंधों में राजिंद्र अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में अलट्रा साउंड करने के बाद संबंधित डाक्टरों द्वारा चैकअप करने पर दवा दी गई।