Edited By Updated: 19 Jun, 2016 02:00 AM
एक 45 वर्षीय अनपढ़ बाबा इंजीनियर लड़की को अपने प्रेम जाल में फसा कर फरार हो गया। इस प्रेम कथा का...
शुतराना/पातड़ां(अडवानी): एक 45 वर्षीय अनपढ़ बाबा इंजीनियर लड़की को अपने प्रेम जाल में फसा कर फरार हो गया। इस प्रेम कथा का जब बाबा की पत्नी को पता चला तो बाबा ने उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पत्नी की तरफ से डी. एस. पी. पातड़ां अजयपाल सिंह को दर्खास्त देने के बाद पुलिस की तरफ से छापामारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एस. डी. एम. दफ्तर के पास एक कालोनी में एक राज मिस्त्री जो कि मालेरकोटला बाबा जी की चौंकी लगाता था। उसने लोगों को वहम में डाल कर काफी लोगों को चेला बना चुका है और पैसे लूटने का जरीया बना रखा था। पिछले कुछ महीनों से हरियाणा स्टेट पहेवा शहर के नजदीक एक गांव का पूर्व फौजी अपनी 25 साल की इंजीनियर कर चुकी लड़की का इलाज करवाने के लिए 45 वर्षीय बाबे के पास आया। बाबा ने उस लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपनी चेली बना लिया।
जब उसकी हरकतों का पता उसकी पत्नी को लगा तो ऐतराज करने पर बाबे ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसकी पत्नी की तरफ से लड़की के पिता को इस संबंधी बताया तो पिता द्वारा विरोध करने पर अपनी गुंडागर्दी करते हुए उसके पिता को भी भगा दिया और अपनी चेली को लेकर फरार हो गया। अब पुलिस उसे पकडऩे के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है। एस. एच. ओ. ने कहा कि जल्दी ही इस पाखंडी बाबे को पकड़ कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।