इस विवाहिता की मौत बनकर रह गई एक पहेली, जाने पूरा मामला

Edited By Updated: 01 Oct, 2015 12:58 AM

article

गांव दफेड़ा में विवाहित सुखविन्द्र कौर नामक 20 वर्षीय एक लड़की की नहर में गिरने से मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक लड़की का शव अस्पताल में पड़ा था जबकि ...

बस्सी पठाना: गांव दफेड़ा में विवाहित सुखविन्द्र कौर नामक 20 वर्षीय एक लड़की की नहर में गिरने से मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक लड़की का शव अस्पताल में पड़ा था जबकि लड़की व लड़के के परिजन पुलिस थाने के बाहर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहे थे। थाना प्रभारी शमशेर सिंह इस मामले की जांच करने का आश्वसन देते हुए मृतका के पति दविन्द्र सिह पर मामला दर्ज करने की बात कह रहे थे।

 
जिला रोपड़ के गांव बस्सी गुजरा निवासी मृतक लड़की के पिता अजमेर सिंह, माता सुरेन्द्र कौर व अन्य परिजनों सेवा सिंह, चरणजीत सिंह, सुखबीर सिंह, गुरनाम सिंह, प्रगट सिंह आदि ने लड़के व उसकी मां पर आरोप लगाते हुए बताया कि आज से 15 दिन पहले ही सुखविन्द्र अपने मायके बस्सी गुजरां में रहने के लिए आई थी जिसे उसका पति दविन्द्र सिंह 25 सितम्बर को मोटरसाइकिल पर लेने आया तो घर जाते वक्त उसी दिन सुखविन्द्र से ससुरालियों ने झगड़ा किया जिस पर उसने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। 
 
पीड़ित परिवार ने पति और सास पर उनकी बेटी को मारने का मामला दर्ज करवाने की मांग करते हुए बताया दोनों मां-पुत्रों ने ही उनकी बेटी सुखविन्द्र कौर को नहर में धक्का दिया हैं क्योंकि लड़का व उसके परिवार वाले अक्सर ही उनकी बेटी से मारपीट करते रहते थे और एक बार उनकी लड़की का उक्त लड़के से पंचायती तलाक भी हो चुका हैं और फिर कुछ समय बाद गण्यमान्यों द्वारा फैसला कर फिर से लड़का व लड़की आपस में रहने लगे थे। लड़की के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए लड़के व उसकी मां पर कार्रवाई करने की मांग की।
 
उधर, थाना परिसर के बाहर खड़े लड़के दविन्द्र सिंह, माता जसवीर कौर व चाचा गुलजार सिंह ने उक्त सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह 25 तारीख शुक्रवार को अपनी मां जसवीर कौर के साथ गत कई दिनों से मायके रह रही अपनी पत्नी को गांव बस्सी गुजरां से लेने गया था। दविन्द्र ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मोटरसाइकिल पर व उसकी मां बस में सवार होकर गांव दुफेड़ा की ओर चल पड़े कि जैसे ही बस्सी पठाना के नजदीकी गांव महदुदां नहर पर पहुंचे तो उसकी पत्नी जैसे ही नहर का पानी पीने लगी तो उसका पांव नहर में फिसल गया। 
 
दविन्दर ने बताया कि उसने नहर में छलांग लगा कर उसे बचाने की कोशिश की मगर सुखविन्द्र नहीं बच पाई और उसने तुरन्त अपने सुसराल व परिजनों को सूचित किया तथा पुलिस के पास मामला दर्ज करवा सुखविन्दर की तलाश करने लगे। दविन्द्र ने बताया कि जब 29 तारीख को उसकी पत्नी का शव खनौरी से मिला तो उसके ससुराल वाले उस पर नहर में धक्का देने के झुठे इल्जाम लगा रहे हैं। 
 
इस संबंध में बात करने पर बस्सी थाना के एस.एच.ओ. शमशेर सिंह ने बताया कि लड़की की जान गई है मामला तो दर्ज होगा ही। सुखविन्द्र कौर के परिवार ने धारा-306 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है जिसके तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतका की लाश पातड़ां से 29 सितम्बर को मिली है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश वारिसों को कल सौंपी जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!