Edited By Updated: 27 Aug, 2016 11:12 AM
कुछ साल पहले 78 लाख की ठगी के आरोप में थाना भादसों और अब थाना एन.आर.आई. में दर्ज धोखाधड़ी के केस
पटियाला (बलजिन्द्र): कुछ साल पहले 78 लाख की ठगी के आरोप में थाना भादसों और अब थाना एन.आर.आई. में दर्ज धोखाधड़ी के केस में अदालत में भगौड़ा करार दिए गए कर्मजीत सिंह को एन.आर.आई. थाने के इंचार्ज एस.आई. कुलवंत सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया।
एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि एन.आर.आई. सूरत सिंह निवासी अकालगढ़ हाल निवासी इटली की शिकायत पर थाना भादसों में कर्मजीत सिंह, परस राम, जसपाल सिंह, शेर सिंह और अकवीर सिंह, प्यारा सिंह, गज्जण सिंह नंबरदार आदि के खिलाफ धारा 420, 465, 468, 471, 120 बी आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें उक्त व्यक्तियों पर आरोप था कि उन्होंने जमीन खरीदने के मामले में फर्जी कागजात तैयार करके सूरत सिंह के साथ 78 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में केस दर्ज किया, जिसमें कुछ व्यक्तियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था, इनमें कर्मजीत सिंह को अदालत ने कानूनी प्रक्रिया के बाद पी.ओ. करार दे दिया था। कर्मजीत सिंह को एन.आर.आई. थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया।