Edited By Updated: 26 Jun, 2016 01:38 AM
शहर की एक लड़की द्वारा गत दिनों अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज...
समाना(अनेजा): शहर की एक लड़की द्वारा गत दिनों अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी। लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया था मगर पूर्व मध्य रात्रि शिकायतकत्र्ता लड़की ने ब्लेड से अपनी बाजू, टांगों व गर्दन की नसें काटने का प्रयास किया जिस पर लड़की को पहले समाना के सिविल अस्पताल में लाया गया मगर उसकी हालत अधिक नाजुक होने पर उसे पटियाला के किसी निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
इस घटना की जांच हेतु पुलिस की ओर से बलजीत राम लड़की के बयान दर्ज करने पटियाला गए थे मगर उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि लड़की अभी बयान देने में सक्षम नहीं है। मगर लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि लड़की इन दिनों डिप्रैशन में चल रही है।