भाखड़ा नहर में गिरे किसान का शव बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 08:17 AM

a farmer  s body found in bhakra canal recovered

मानसिक परेशानी के चलते शनिवार को भाखड़ा नहर में कूदने वाले किसान का शव गांव कलवाणु नजदीक भाखड़ा नहर से मिलने पर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया। सिविल अस्पताल में रणधीर सिंह (55) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव तुलेवाल का पोस्टमार्टम...

समाना (शशिपाल): मानसिक परेशानी के चलते शनिवार को भाखड़ा नहर में कूदने वाले किसान का शव गांव कलवाणु नजदीक भाखड़ा नहर से मिलने पर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया। सिविल अस्पताल में रणधीर सिंह (55) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव तुलेवाल का पोस्टमार्टम करवाने हेतु पहुंचे सदर थाना के ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि रणधीर सिंह के बेटे रछपाल सिंह द्वारा दर्ज करवाए बयानों के अनुसार उसके पिता मानसिक तौर पर परेशान रहते थे और उनका उपचार चल रहा था।

शनिवार सुबह 3 बजे जब वह घर से गए तो वापस नहीं लौटे। पुलिस को सूचना देने पर उनकी तलाश शुरू की गई। रविवार को गांव कलवाणु नजदीक भाखड़ा नहर से उनका शव मिलने पर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई करने उपरांत शव का पोस्टमार्टम करने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!