Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 08:11 AM
सिटी पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने व दहेज उत्पीडऩ के आरोप में परिवार के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में पुराना राजपुरा निवासी कर्म सिंह ने बताया कि कथित आरोपी राहुल उसकी बेटी को परेशान करता था, लेकिन बाद...
राजपुरा (निर्दोष/के.बी.) : सिटी पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने व दहेज उत्पीडऩ के आरोप में परिवार के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में पुराना राजपुरा निवासी कर्म सिंह ने बताया कि कथित आरोपी राहुल उसकी बेटी को परेशान करता था, लेकिन बाद में रिश्ता पक्का होने पर सगाई हो गई।
इसके बाद सगाई वाले दिन कथित आरोपियों ने दहेज की मांग कर डाली और दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी राहुल, उसके पिता राम कुमार, माता मीना, भाई संदीप कुमार व दिव्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।