Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 08:22 AM
पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्म चंद की अगुवाई में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में कृष्ण कुमार निवासी एल.आई.जी. अर्बन एस्टेट पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में 138 एन.आई. एक्ट के तहत...
पटियाला (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्म चंद की अगुवाई में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में कृष्ण कुमार निवासी एल.आई.जी. अर्बन एस्टेट पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है। कृष्ण कुमार को माननीय अदालत ने 1 अप्रैल 2017 को पी.ओ. करार दिया था। दूसरे केस में गुरजंट सिंह निवासी गांव पंजोला थाना सदर पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर पटियाला में एन.आई. एक्ट के तहत केस दर्ज है।
आरोपी को माननीय अदालत ने 18 जनवरी 2016 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त दोनों को गिरफ्तार करने में ए.एस.आई. कर्मचंद, हवलदार जसपाल सिंह और हवलदार दलजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। शराब की 1200 बोतलों समेत 2 गिरफ्तार : थाना सदर पटियाला की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में 2 व्यक्तियों को शराब की 1200 बोतलों समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम इंद्रजीत सिंह निवासी गांव जलालपुर व दीपू वासी गांव शेखपुर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है।