2 गुटों के बीच झड़प, एक की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 11:12 AM

1 died in dispute

शहर के जगतार नगर के नजदीक बाजवा कालोनी में घर की ओर जाते रास्ते को लेकर 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में थाना अनाज मंडी की पुलिस ने अंग्रेज सिंह उर्फ लाडी, उसकी पत्नी और मां तीनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया...

पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के जगतार नगर के नजदीक बाजवा कालोनी में घर की ओर जाते रास्ते को लेकर 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में थाना अनाज मंडी की पुलिस ने अंग्रेज सिंह उर्फ लाडी, उसकी पत्नी और मां तीनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है। मृतक व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह (42) के तौर पर हुई है। 
 

मामले की पुष्टि करते हुए थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय ने बताया कि अवतार सिंह के पुत्र वरिंदर सिंह के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अवतार सिंह के घर मिस्त्री लगे हुए थे और अवतार सिंह मिस्त्रियों के साथ काम करवा रहा था। 

इस दौरान अंग्रेज सिंह अपनी कार में आया और मिस्त्रियों की तरफ से किए जा रहे निर्माण का विरोध करते हुए गाली-गलौच करने लगा जिसका अवतार सिंह ने विरोध किया तो दोनोंगुटों में झड़प हो गई। इसमें अवतार सिंह घायल हो गया। जब उसे सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। एस.एच.ओ. बोपाराय ने बताया कि इस मामले में 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!