Edited By Updated: 28 Nov, 2015 04:28 PM
सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद पुलिस ने 6 किलो अफीम सहित एक को गिरफ्तार किया है।
फतेहगढ़ साहिब(स.ह.,टिवाणा,सुरेश): सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद पुलिस ने 6 किलो अफीम सहित एक को गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार गुरमीत कुमार ने पुलिस पार्टी सहित निर्मल सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव मादपुर नजदीक समराला जिला लुधियाना हाल आबाद संत नगर खंडवा रोड इंदौर (मध्य प्रदेश) को 6 किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि निर्मल सिंह पर पहले भी 22 अगस्त 2007 को थाना पट्टी जिला तरनतारन में 5 किलो अफीम समेत पकड़े जाने का मामला दर्ज है।